Breaking News

नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म,चप्पल-जूते उतारकर देख रहे दर्शक

ीम करोली बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेशों पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंशÓ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और स्टारकास्ट जयपुर पहुंचीं। टीम ने जयपुर के ईपी मिराज में फिल्म देखने आए दर्शकों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उन्होंने बताया कि कई जगह लोग फिल्म देखने से पहले चप्पल-जूते उतार रहे हैं और सिनेमाघर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। उनके अनुसार दर्शकों की यह प्रतिक्रिया फिल्म की टीम के लिए बेहद भावुक और यादगार अनुभव है।

No comments