Breaking News

नामांकन के अगले ही दिन प्रत्याशी को 'हार्ट अटैक'

िशनगढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 37 से पूर्व पार्षद रह चुके रिखब चंद रील का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। रिखब चंद रील ने एक ही दिन पहले नगर परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। पर्चा भरने के अगले ही दिन सुबह अचानक आए हृदयाघात को उनकी मौत का प्राथमिक कारण बताया जा रहा है। उनके इस तरह अचानक चले जाने से पूरे किशनगढ़ क्षेत्र और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। रिखब रील ने इस चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपने नामांकन दस्तावेज दाखिल किए थे।

No comments