Breaking News

दौसा में 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी महिला

ौसा के रामगढ़ पचवारा क्षेत्र से मंगलवार को जमीन विवाद से जुड़ा मामला सामने आया. ग्राम पंचायत गांगलियावास में एक महिला अपने बुजुर्ग पिता की भूमि में अपने हक की रजिस्ट्री कराने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई. महिला के कई घंटे तक टंकी पर रहने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, और प्रशासन में भी हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, कजोडी देवी आज सुबह करीब 7 बजे पानी की टंकी पर चढ़ गई. महिला का कहना है कि वह अपने बुजुर्ग पिता की जमीन में अपने हिस्से की रजिस्ट्री करवाना चाहती है.

No comments