Breaking News

खाटूश्यामजी जा रहा मैजिक ऑटो पलटा,16 घायल

झालावाड़ में झालरापाटन से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 52 पर सुनेल तिराहा के सामने एक मैजिक ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार 16 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बरेली थाना क्षेत्र के ग्रामीण खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे थे। शुक्रवार तड़के 4 से 5 बजे के बीच उनका मैजिक ऑटो डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गया।

No comments