जंगल में चर रही भैंस की करंट लगने से मौत: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
बूंदी के नमाना थाना क्षेत्र की गरडदा ग्राम पंचायत में करंट लगने से एक दुधारू भैंस की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब पशुपालक सोजी गुर्जर की भैंस पास के जंगल में चर रही थी।
जंगल से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि यह बिजली विभाग की लापरवाही है। इलाके में ढीले तारों की वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

No comments