Breaking News

बीकानेर में मौसम बदला, स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा

बीकानेर में मौसम में बदलाव के साथ बीकानेर में स्वाइन फ्लू का खतरा भी बढऩे लगा है। पीबीएम अस्पताल में सर्दी और जुकाम के रोगियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वाइन फ्लू के संदेह में रोगियों का इलाज तो किया जा रहा है लेकिन हकीकत ये है कि अस्पताल प्रबंधन के पास इस बीमारी की जांच करने के लिए किट तक उपलब्ध नहीं है। अब तक तीन मरीज भर्ती किए गए हैं। इन मरीजों में स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए जांच करवाई जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी मरीज की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव नहीं आई है।

No comments