हेरोइन व आइस ड्रग बरामद, एक युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के हिन्दुमलकोट पुलिस ने हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक अन्य स्थान पर आइस ड्रग्स भी बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज किये हैं। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी सुनील खोड़ ने बताया कि एसआई हरबंश सिंह ने एमएल नहर पटरी कोठा पुल के निकट गश्त के दौरान 34 वर्षीय बूटा सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी ममदोट फिरोजपुर पंजाब को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 53.29 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना प्रभारी ने गश्त के दौरान 8 सी बड़ी से एक पॉलीथिन में 206 ग्राम मैथएम्फेटामाइन (आइस ड्रग्स), दो अलूमिनेटिंग स्टिक्स, तांबे का तार व प्लास्टिक टैप बरामद की। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

No comments