Breaking News

पावन धाम रोड पर यूआईटी की कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम

श्रीगंगानगर शहर के पावन धाम रोड पर बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही मामला गरमा गया। मास्टर प्लान में प्रस्तावित 80 फीट चौड़े और करीब 2.5 किलोमीटर लंबे बाईपास सद्भावना मार्ग को लेकर यूआईटी ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान एक पक्ष ने विरोध जताया, जबकि दूसरा पक्ष सड़क को 80 फीट चौड़ा करने की मांग पर अड़ा रहा। यूआईटी अधिकारियों की टीम ने तहसीलदार, एक्सईएन सुरेंद्र पूनिया और पटवारी की देखरेख में कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही अतिक्रमण की जद में आने वाले लोगों में हलचल मच गई।

No comments