प्राइवेट बस परिचालक से मारपीट, रोडवेज के टीआई सहित अनेक जनों पर मुकदमा दर्ज
श्रीगंगानगर मुख्य बस स्टेंड से पंजाब रूट पर चलने वाली निजी बस के परिचालक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस झगड़े में आरोपी भी कोई बस चालक व परिचालक नहीं है। आरोपी रोडवेज के टीआई सुरेन्द्र कासनियां सहित कई जने हैं। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पंजाब के गांव आजमवाला निवासी गगनदीप सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह नागपाल ट्रेवलर्स की बस पर परिचालक है। यह बस पंजाब रूट पर चलती है। 18 सितम्बर को दोपहर 12 बजे सवारियां बैठाने के लिए आवाज लगा रहा था। इसी दौरान रोडवेज के टीआई सुरेन्द्र कासनियां पुत्र सुभाष कासनियां निवासी 8 एमएल महियांवाली अपनी काले रंग की कार में आये। मेरे साथ गाली गलौच करने लगे।
No comments