हाईटेंशन लाइन के करंट से मकान में लगी आग:कूलर-फ्रिज-बाइक समेत सामान जलकर राख
कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर सेकंड में चौथ माता मंदिर के पास देर रात एक मकान में अचानक आग लग गई। जिससे कमरे में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य आग की चपेट में नहीं आए। शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है।
मकान मालिक लटूर लाल गुर्जर ने बताया कि परिवार के लोग मकान के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अंदर के कमरे में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते कमरे में रखा कूलर, फ्रिज, बाइक, कपड़े, बच्चों की कॉपी-किताबें, बैग और नकदी समेत अन्य सामान जल गया।

No comments