Breaking News

स्वच्छ भीलवाड़ा के प्रति नगर निगम सख्त - खुले में कचरा फैलाने पर 9 हजार का जुर्माना वसूला

भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के आदेशानुसार नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु खुले में कचरा फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई निरन्तर जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार आईसीए कॉलेज के बाहर खुले में कचरा फेंका जाना पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध 5 हजार रूपये का जुर्माना लगाकर रसीद काटी गई। वहीं होटल बाज द्वारा वैवाहिक समारोह का कचरा ट्रैक्टर में भरवाकर रिक्त भूखण्ड में अवैध रूप से डाले जाने पर निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त कचरे को वापस होटल परिसर में ही डलवाया तथा नियमानुसार 4 हजार रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

No comments