लाखों रुपए का साइबर फ्रॉड, एक ही दिन में चार मुकदमे
हनुमानगढ़ जिले के चार जनों के साथ अज्ञात ठगों ने लाखों रुपए का साइबर फ्रॉड कर लिया। पीडि़तों की शिकायत पर जयपुर एटीएस ने चार जीरो नम्बरी एफआईआर साइबर थाना में भेजी है।
पुलिस के अनुसार भादरा तहसील के गांव गांधी बड़ी निवासी मुकेश कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात ठग ने प्रोपर्टी के नाम पर मेरे से दो लाख 93 हजार 600 रुपए की ठगी कर ली।
गांव छानी बड़ी निवासी हर्ष बंसल पुत्र विनोद बंसल ने रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात ठग ने मेरा जानकार बन कर एक लाख 14 हजार 760 रुपए ठग लिये।

No comments