Breaking News

कोडा चौक पर मजदूर को घसीट-घसीट कर मारा

श्र
ीगंगानगर में कोडा चौक पर एक मजदूर को घसीट-घसीट कर मारपीट करने की घटना सामने आई है। पुरानी आबादी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव 3 क्यू मिर्जेवाला निवासी हुस्नप्रीत सिंह मजहबी सिख ने रिपार्ट दी कि मैं मजदूरी करता हूं। कोडा चौक पर मजदूरी के लिए आया हुआ था। सुबह साढ़े नौ बजे टी स्टॉल पर बैठ कर चाय पी रहा था। इसी दौरान विकास, अंगे्रज व शिवा कुमार एक अन्य के साथ आया। इन मजदूरों ने गाली गलौच करते हुए मेरे साथ मारपीट की।

No comments