सूने घर से टूटियां चोरी
श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के गणगौर नगर में स्थित एक मकान से अज्ञात चोर शौचालयों व रसोई घर में लगे नल की टूटियां चोरी करके ले गये। मकान मालिक गौरव गुप्ता ने बताया कि वह परिवार सहित गुडग़ांव में रहते हैं। दो दिन पूर्व घर संभालने आये तो भीतर का ताला टूटा हुआ था। घर से पानी की टूटियां गायब थी। रसोई घर से सिलेंडर खोल कर आंगन में रखा हुआ था।

No comments