लूणकरणसर के भाडेरा जीएसएस में अचानक आग लगी: ट्रांसफॉर्मर और उपकरण जले
बीकानेर के लूणकरणसर उपखंड के भाडेरा जीएसएस में अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरे बिजली बोर्ड परिसर में धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जीएसएस की रडार लाइन में फॉल्ट होने से शॉर्ट सर्किट हुआ। चिंगारी से लगी आग ने तेजी से परिसर में रखे बिजली उपकरणों, केबल और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से कई ग्रामीण ट्रैक्टर-टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग को खबर देकर तुरंत सप्लाई बंद करवाई गई।

No comments