Breaking News

एआई से पकड़े जाएंगे स्पैम कॉलर्स, ट्राई का टेलीकॉम कंपनियों को सख्त निर्देश

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे उपभोक्ता की शिकायत का इंतजार किए बिना अपने एआई-आधारित सिस्टम द्वारा पहचाने गए स्पैम नंबरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। ट्राई की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि टेलीकॉम ऑपरेटरों को स्पैम काल पकडऩे के लिए एआइ का उपयोग करना होगा। यदि कोई इनकमिंग कॉल 'सस्पेक्टेड स्पैमÓ के रूप में चिह्नित होती है, तो टेलीकाम ऑपरेटर को दो घंटे के भीतर उस कंपनी से विवरण साझा करना होगा, जहां से कॉल आई है।

No comments