उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी
उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए आज मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एसडीआरएफ की टीम ने विषम मौसम और दुर्गम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से गंगोत्री ग्लेशियर की विभिन्न चोटियों व पास के आरोहण और ट्रैकिंग के लिए गए 136 पर्वतारोही फंस गए थे। इनमें से 40 को सुरक्षित निकाल लिया गया। आज 19 और लोगों को सुरक्षित निकालकर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया।

No comments