Breaking News

बिहार में बाढ़ का खतरा गहराया

बिहार के कई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, क्योंकि गंगा और गंडक के बाद अब सोन नदी भी उफान पर है. बाणसागर बांध से छोड़ा गया पानी सोन में आ गया है जिससे तटवर्ती गांवों पर खतरा मंडराने लगा है. इधर गंडक, कोसी, बागमती और गंगा भी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. अद्यतन जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 10 जगहों पर नदियां लाल निशान से ऊपर हैं. ऐसे में बिहार में बाढ़ का खतरा अब कई दिशाओं से बढ़ता दिख रहा है.

No comments