Breaking News

रामदेवरा यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल:3 घंटे जाम में फंसे रहे वाहन, ट्रैफिक का बढ़ा दबाव

पाली में रामदेवरा यात्रा के दौरान देसूरी नाल घाट सेक्शन में यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच यहां सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जवानों की पर्याप्त तैनाती नहीं होने से जाम और हादसे का खतरा बढ़ गया है। देसूरी नाल का यह रास्ता पहले से ही संकरा और दुर्घटना के लिहाज से संवेदनशील है। ऐसे में यात्रा के सीजन में ट्रैफिक पुलिस या पुलिस बल की सही व्यवस्था नहीं होने से जाम के साथ हादसों का डर भी बढ़ गया है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि घाट सेक्शन में तुरंत पुलिस बल तैनात कर यातायात व्यवस्था को ठीक किया जाए।

No comments