Breaking News

सीजेपी के विरोध वाले रामपुर स्कूल पर बड़ा एक्शन, जर्जर भवन पर चला बुलडोजर

जयपुर ग्रामीण जिले के बगरू क्षेत्र अंतर्गत रामपुरा-कंवरपुरा गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है. स्थानीय सरकारी स्कूल के जर्जर भवन को लेकर जारी विवाद के बीच राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए भवन को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जोखिम भरे ढांचे को ध्वस्त किया जा रहा है. मौके पर भारी प्रशासनिक अमला मौजूद है. कुछ दिनों पहले सीजेपी के कार्यकर्ताओं की एक टीम ने रामपुरा-कंवरपुरा गांव के इस राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था.

No comments