ड्रग तस्करी के सरगना और भगोड़े वीरेंद्र सिंह बसोया को यूएई से लाया गया भारत: अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने जानकारी दी है कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर वीरेंद्र सिंह बसोया को यूएई से भारत वापस लाने में सफलता मिली है। गृहमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, केंद्र सरकार विदेशों में छिपे ड्रग तस्करों का लगातार पता लगा रही है और सख्त रवैया अपनाते हुए उनके पूरे नेटवर्क को खत्म कर रही है। नशीले पदार्थों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंसÓ की नीति में एक नया मील का पत्थर स्थापित करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग तस्करी के सरगना और भगोड़े वीरेंद्र सिंह बसोया को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से वापस लाने में सफलता हासिल की है।

No comments