हाई कोर्ट की सुरक्षा में 'सेंध', जोधपुर पीठ में एसओजी के 5 मुकदमों की फाइल उड़ा दी
राजस्थान के हाई कोर्ट की सुरक्षा में कथित तौर पर एक चूक की घटना हुई है. ऐसा बताया जा रहा है कि इसमें हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की गई और पांच मुकदमों की फाइलें ही हटा दी गईं. इसकी वजह से इन मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी. ये मामले राजस्थान पुलिस की एसओजी के थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और घटना की तह में जाकर दोषी का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.
राजस्थान पुलिस ने जोधपुर हाई कोर्ट के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की घटना की जानकारी दी.

No comments