Breaking News

कश्मीर में बादल फटने से मची तबाही


जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में बादल फटने की घटना सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस घटना के चलते श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड बंद हो गया है जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं गनीमत रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार के जानी नुकसान से बचाव रहा है।
जानकारी के अनुसार जोजिला इलाके के ऊंचे इलाकों में बादल फटने से मलबा जमा हो गया और जोजिला में रंगा मोड़ के पास श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड बंद हो गई। इस घटना के बाद प्रभावित हिस्से पर आवाजाही रुक गई है।

No comments