'अब मंत्री किरोड़ी के साथ छापे में नहीं जाएगा कोई अधिकारी'- गोविंद सिंह डोटासरा
राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के बीच चल रही तनातनी एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है। कृषि एवं ग्रामीण विकास मामलों में सक्रिय रुख अपनाने वाले डॉ. किरोड़ी लाल मीणा द्वारा हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में छापेमार कार्रवाइयों को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने सीधा हमला बोला है। डोटासरा ने दावा किया कि शासन के उच्च स्तर से यह स्पष्ट संदेश जारी कर दिया गया है कि अब आगे से किसी भी अधिकारी को किरोड़ी लाल मीणा के साथ इस तरह की छापेमारी में जाने की अनुमति नहीं होगी।

No comments