बीकानेर के महाजन में खौफ, खेत में रेत के नीचे मिले 7-8 जिंदा बम, मचा हड़कंप
राजस्थान के बीकानेर स्थित महाजन क्षेत्र में एक बार फिर जिंदा बम मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है. रामबाग से सूंई जाने वाले कच्चे रास्ते के पास एक खेत में रेत में दबे हुए पुराने जिंदा बम मिलने की सूचना सामने आई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौके पर करीब सात से आठ बम बताए जा रहे हैं. बम मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में चिंता का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी.
जानकारी मिलने के बाद महाजन पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल बाबूलाल बिश्नोई मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी.

No comments