Breaking News

नशा तस्कर की 4.50 करोड़ की संपत्ति फ्रीज


हनुमानगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत तलवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और नशा तस्कर मोहम्मद दीन उर्फ निक्खू खां की करीब 4.50 करोड़ रुपए की अनुमानित संपत्ति फ्रीज की है।
पुलिस के अनुसार मोहम्मद दीन उर्फ निक्खू खां ुत्र नवाब उर्फ नवाबदीन तलवाड़ा झील के वार्ड नंबर 4 का निवासी है। कार्रवाई के दौरान उसके वार्ड नंबर 4 स्थित रिहायशी मकान और करीब 20 बीघा भूमि को फ्रीज किया गया। दोनों संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत करीब 4.50 करोड़ रुपए बताई गई है।

No comments