जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट फिर लेट
जयपुर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की इंटरनेशनल फ्लाइट आज भी काफी देरी से उड़ान भरेगी। फ्लाइट का निर्धारित टेक ऑफ समय शाम 5 बजकर 55 मिनट है लेकिन आज यह फ्लाइट करीब 4 घंटे 40 मिनट की देरी से रात 10 बजकर 35 मिनट पर जयपुर से दुबई के लिए रवाना होने की उम्मीद है। इस वजह से दुबई जाने वाले पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ेगा।
पैसेंजर्स के अनुसार- यह फ्लाइट कई बार 2 से 5 घंटे तक देरी से संचालित होती है। ऐसे में इंटरनेशनल ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स को जयपुर एयरपोर्ट पर निर्धारित समय से काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।

No comments