Breaking News

ओबीसी सर्वे के आंकड़ों पर रावणा राजपूत समाज का विरोध


नागौर में राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से जारी ओबीसी सर्वेक्षण के आंकड़ों को लेकर रावणा राजपूत समाज ने विरोध जताया है। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने खींवसर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सर्वे के आंकड़ों की निष्पक्ष जांच कराने और वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की है। समाज ने मांग पूरी नहीं होने पर लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
समाज के युवा नेता भवरसिंह ने कहा कि सार्वजनिक किए गए सर्वेक्षण के आंकड़े रावणा राजपूत समाज की वास्तविक जनसंख्या को नहीं दर्शाते हैं। उनका आरोप है कि सर्वे के दौरान कई परिवारों तक पहुंच नहीं बनाई गई। 

No comments