Breaking News

फतहसागर में चिकलवास वाले रास्ते से पानी की शुरूआत


उदयपुर शहर में आज सुबह से रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है। कैचमेंट एरिया में दो दिनों में हुई बारिश के बाद फतहसागर झील में चिकलवास फीडर के जरिए पानी की शुरूआत हो गई है।
उदयपुर शहर और आसपास के गांवों में आज सुबह से रिमझिम बारिश शुरू हुई जो रुक-रुक कर जारी है।  जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता नितेश नायक के अनुसार चिकलवास फीडर से फतहसागर झील की ओर पानी की आवक रात्रि 1 बजे से प्रारंभ हो गई है। फतहसागर झील में मुख्य रूप से पानी छोटा मदार और बड़ा मदार तालाब पर चादर चलने के बाद मदार नहर से होकर यहां आता है। 

No comments