पानी के बीच से होकर हॉस्पिटल के अंदर गए मरीज:बारिश से सड़कों पर भरा पानी
अलवर में आज सुबह हुई अच्छी बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। जिला हॉस्पिटल, बिजली घर चौराहा, भगत सिंह चौराहा और अंबेडकर सर्किल के आस-पास सड़कों पर जलभराव देखने को मिला।
जिला हॉस्पिटल के बाहर सड़क पर पानी जमा होने के कारण मरीज और उनके परिजन पानी के बीच से निकलते नजर आए। सुबह हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई जगह जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा

No comments