राम मंदिर में पूजा व्यवस्था बदली- 15 अगस्त से पुजारियों के लिए नया ड्रैस कोड
अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा व्यवस्था को लेकर बदलाव किया गया है। 15 अगस्त से श्रीरामलला के सभी अर्चकों के लिए नया ड्रैस कोड लागू होगा। अब सभी पुजारी एक समान पीत वस्त्र धारण करेंगे। नए ड्रैस कोड के तहत गर्मी के मौसम में अर्चकों (पुजारियों) के लिए धोती और उत्तरीय निर्धारित किया गया है। ये वस्त्र सिले हुए नहीं, बल्कि बिना सिले हुए रेशमी होंगे। मौसम बदलने के साथ वस्त्रों की प्रकृति बदलेगी, लेकिन उनका रंग पीत ही रहेगा। शरद और ठंड के मौसम में अर्चकों को मौसम के अनुरूप ऊनी वस्त्र उपलब्ध करवाए जाएंगे।

No comments