Breaking News

अनूपगढ़ में सीएम के दौरे से पहले सियासी टकराव; कांग्रेस नेताओं को थाने बुलाने पर गरमाई राजनीति


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शुक्रवार को अनूपगढ़ दौरे से कांग्रेस और पुलिस के बीच टकराव ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। अनूपगढ़ का जिला दर्जा खत्म किए जाने के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन की चेतावनी के बीच कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने थाने बुलाया। कांग्रेस ने इसे डिटेन करने की कार्रवाई बताया, जबकि पुलिस का कहना है कि नेताओं को केवल कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बातचीत के लिए बुलाया गया था।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जिला बनने के बाद अनूपगढ़ का दर्जा निरस्त किए जाने के बाद पहली बार क्षेत्र के दौरे पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के विरोध और अनूपगढ़ जिला बहाली की मांग को लेकर काले झंडे दिखाने का ऐलान किया था।

No comments