राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली व्यवस्था को सुचारू रखने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने में जुटे करीब 5 हजार फील्ड रिस्पॉन्स टीम कार्मिकों को अब दुर्घटना बीमा का सुरक्षा कवच मिलेगा. ऊर्जा विभाग की पहल पर एफटीआर सेवा प्रदाता कंपनी और भारतीय स्टेट बैंक के बीच एमओयू हुआ है. इसके तहत प्रत्येक एफटीआर कार्मिक को अधिकतम 30 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध होगा.
शारीरिक निशक्तता की स्थिति में 15 लाख रुपये तक का बीमा क्लेम मिल सकेगा. ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की मौजूदगी में गुरुवार को विद्युत भवन में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए.

No comments