Breaking News

अमित शाह के दौरे से पहले अलवर हाई अलर्ट, जिला मुख्यालय नो ड्रोन जोन घोषित


 गृह मंत्री अमित शाह के 16 अगस्त को प्रस्तावित अलवर दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. स्वतंत्रता दिवस और इसके अगले दिन होने वाले वीआईपी दौरे को देखते हुए शहर में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. हेलीपैड से लेकर सभा स्थल और प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार किया गया है. पुलिस की टीमें लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं और शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख रास्तों पर नाके लगाकर बाहर से आने वाले वाहनों और लोगों की जांच की जा रही है.
पुलिस प्रशासन ने अमित शाह के प्रस्तावित हवाई मार्ग से अलवर पहुंचने के कार्यक्रम को देखते हुए जिला मुख्यालय क्षेत्र को रेड जोन यानी नो ड्रोन जोन घोषित किया है.

No comments