Breaking News

अलवर में 10 लाख के काजू-बादाम और इलायची चोरी


अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की आटा वाली गली स्थित 'जसौरिया एंड ब्रदर्सÓ दुकान में पिछले दो-तीन महीनों में कई बार में करबी 10 लाख रुपए कीमत के काजू, बादाम, इलायची चोरी हो गए। दो लाख रुपए की नकदी व मोबाइल भी चोरी हुआ है। अब एक चोर सीसीटीवी में दिखा है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुकानदार अमित जसौरिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट की पिछले दो-तीन महीनों से दुकान से लगातार काजू, बादाम, इलायची और नकदी गायब हो रही थी। काफी प्रयास के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो फिर से सामान चोरी होने पर उन्होंने दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए।

No comments