Breaking News

कोटा रेल मंडल को बड़ी सौगात: जल्द दौड़ेंगी दो अमृत भारत एक्सप्रेस


कोटा रेल मंडल से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। कोटा रेल मंडल में जल्द ही दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा शुरू होगी। इसके बाद यात्रियों को महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जाने में काफी सुविधा मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, गोरखपुर से मुंबई के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में नियमित चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह प्रयागराज से सूरत के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को भी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। 

No comments