स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के लिए तैयार 4500 किलो लड्डू
चित्तौडग़ढ़ में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। राष्ट्रीय पर्व की खुशी बच्चों के साथ बांटने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी संस्थाओं में पढऩे वाले बच्चों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद लड्डू बांटे जाएंगे। इस बार करीब 43 हजार लड्डुओं के पैकेट तैयार किए गए हैं, ताकि जिले के हजारों बच्चों तक आजादी के पर्व की मिठास पहुंच सके।
लड्डू तैयार कराने और उनके वितरण की जिम्मेदारी इस बार नगर विकास न्यास ने संभाली है। यूआईटी के जेईएन विमल माहेश्वरी ने बताया कि करीब 4300 किलो लड्डुओं के करीब 43 हजार पैकेट तैयार किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 29 हजार 650 पैकेट निजी स्कूलों में भेजे जाएंगे।

No comments