42 गोवंश को भीलवाड़ा से महाराष्ट्र ले जा रहे 6 तस्कर गिरफ्तार
कोटा में ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस अभियान के तहत चेचट पुलिस और डीएसटी टीम ने गौवंश तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 6 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 42 गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराया है।
थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि पुलिस और डीएसटी टीम ने एटलेन टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। मोड़क की तरफ से आ रही एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक तेज गति से भगा ले गया। पुलिस ने कार को डिटेन कर उसमें सवार तस्करों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके पीछे एक ट्रक कंटेनर आ रहा है, जिसको वे एस्कॉर्ट कर रहे हैं।

No comments