बेटी को आइसक्रीम दिलाकर घर लौट रही महिला से लूट
अजमेर में बेटी को गोद में लेकर आइसक्रीम दिलाकर घर लौट रही महिला से लूट की वारदात हो गई। महिला मोबाइल पर बात करते-करते चल रही थी। पीछे उनके पति चल रहे थे।
इस बीच बाइक पर आए दो बदमाश उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। महिला के चिल्लाने पर पति 'चोर-चोरÓ चिल्लाते हुए पीछे भागे लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। मामला अलवर गेट थाने का है। इससे पहले भी शहर में चेन स्नैचिंग और मोबाइल लूट की वारदात हो चुकी है। सभी मामलों में बदमाशों ने सड़क पर पैदल जाती महिलाओं को ही निशाना बनाया है।

No comments