बीसलपुर बांध में 24 घंटे में 19 सेमी पानी बढ़ा
राजस्थान के प्रमुख बांधों में से एक बीसलपुर बांध में लगातार पानी की आवक जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान बांध के जलस्तर में 19 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। चित्तौडग़ढ़ और भीलवाड़ा में हुई भारी बारिश के कारण बनास नदी में पानी की आवक बनी हुई है।
बीसलपुर बांध परियोजना के अधीक्षण अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे बांध का जलस्तर 313.94 मीटर तक पहुंच गया। वर्तमान में बांध में 27.874 टीएमसी पानी उपलब्ध है। इसके साथ ही, त्रिवेणी नदी भी 3 मीटर के वेग से बह रही है।

No comments