सुबह -सुबह कांपी धरती, भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से भागे बाहर
महाराष्ट्र में एक बार फिर धरती के कांपने का मामला सामने आया है। नासिक जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया और वह घर से बाहर की ओर भागे।
इसके अलावा राज्य के पालघर और उत्तर भारत में लद्दाख के लेह क्षेत्र में भी हाल ही में भूकंप दर्ज किया गया है। गनीमत यह रही कि नासिक और पालघर में तीव्रता कम होने के कारण किसी प्रकार के बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

No comments