Breaking News

बीकानेर पीबीएम में 527 बेड की नई मेडिसिन विंग: मुख्यमंत्री आज करेंगे उद्घाटन


बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में 100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार 527 बेड की सीएम मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग आज मरीजों को बड़ी चिकित्सा सुविधा के रूप में मिलेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाम करीब 6 बजे इसका उद्घाटन करेंगे।
मूंधड़ा ट्रस्ट की ओर से तैयार इस विंग में आईसीयू, आइसोलेशन वार्ड, आधुनिक सुविधाओं वाले मरीज वार्ड, पार्किंग, लिफ्ट, रैंप और परिजनों के लिए वेटिंग एरिया व कैंटीन जैसी सुविधाएं हैं। खास बात यह है कि विंग में मरीजों के परिजनों के बैठने और सोने के लिए साइड बेड भी बनाए गए हैं। 

No comments