बाड़मेर में लेक्चरर के ट्रांसफर पर स्टूडेंट का प्रदर्शन:स्कूल गेट पर जड़ा ताला
बाड़मेर में लेक्चरर नखताराम के ट्रांसफर के 7 महीने बाद रिलीव करने का रिमाइंडर आया तो स्टूडेंट ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। स्टूडेंट ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रांसफर रद्द करने की मांग की।
उनका कहना है कि अगर ट्रांसफर रद्द नहीं हुआ तो 15 अगस्त को न कार्यक्रम में शामिल होंगे और न परेड में हिस्सा लेंगे। स्टूडेंट ने स्कूल में ही प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है। मामला रामसर ब्लॉक के गागरिया स्टेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है।

No comments