Breaking News

बच्चों की सेहत पर एफएसएसएआई को सुप्रीम कोर्ट की फटकार


सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल को लेकर एफएसएसएआई और केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. अदालत ने पूछा कि क्या सरकार देश के लोगों और खासकर बच्चों को स्वस्थ नहीं रखना चाहती. कोर्ट ने चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट की अधिक मात्रा वाले खाद्य पदार्थों पर स्पष्ट चेतावनी की जरूरत पर जोर दिया. सुनवाई के दौरान जस्टिस जेबी पारदीवाला ने बच्चों की सेहत और पैकेज्ड फूड की बढ़ती आदत को लेकर चिंता जताई. एफएसएसएआई की ओर से पारंपरिक खाद्य उद्योग पर असर की दलील दी गई. अदालत ने केंद्र और एफएसएसएआई को अंतिम फैसला रिकॉर्ड पर रखने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है.

No comments