सोने-चांदी की कीमत फिर लुढ़की, गोल्ड 2000 फिसला
लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है. सोने का भाव आज शुक्रवार को एमसीएक्स पर 1184 रुपये गिरकर 152282 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया है. चांदी 2426 रुपये फिसलकर 233021 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. सोने का भाव इंटरनेशनल मार्केट में भी गिर गया है. गोल्ड की कीमत 0.92 फीसदी फिसलकर 4379 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है. चांदी का दाम 1.34 फीसदी गिरकर 64.125 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.

No comments