Breaking News

दिल्ली में रेलवे के साथ जीएसटी विभाग का बड़ा एक्शन, 6 करोड़ का माल सीज


दिल्ली में कर चोरी पर लगाम लगाने के लिए त्रस्ञ्ज विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी देते हुए बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर दिल्ली त्रस्ञ्ज विभाग ने रेलवे अधिकारियों के सहयोग से बड़े पैमाने पर माल जब्त किया है।
कार्रवाई के दौरान करीब 50 टन तांबा (कॉपर) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा दो टन एल्युमिनियम इंगट भी जब्त किए गए हैं।

No comments