Breaking News

सरकार आम जनता के लिए खोलेगी अपने प्याज के गोदाम


देश में प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने अपने प्याज के पूरे बफर स्टॉक को खुदरा बाजार के जरिए आम जनता तक पहुंचाएगी. सरकारी प्याज कब बाजार में आएगा, इसकी जानकारी तो अभी नहीं दी गई है. लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि अगस्त के मध्य या सितंबर की शुरुआत से नैफेड और एनसीसीएफ के आउटलेट्स और मोबाइल वैन के जरिए सीधे उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर प्याज बेचा जा सकता है. खास बात यह है कि सरकार इस बार केवल 15,000 टन प्याज ही खरीद पाई है. लक्ष्य 2 लाख टन खरीदने का था.
इस बार सीमित बफर स्टॉक होने की वजह से रणनीति बदली गई है. सरकार का मानना है कि थोक मंडियों में प्याज जारी करने से बिचौलिए और बड़े व्यापारी इसका फायदा उठा सकते हैं, इसलिए इसे सीधे रिटेल में बेचा जाएगा.

No comments