Breaking News

स्वतंत्रता दिवस से पहले राजस्थान पुलिस अलर्ट, ड्रग्स और ड्रोन तस्करी पर रखी जा रही नजर: राजीव शर्मा


स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजस्थान में पुलिस प्रशासन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।  डीजीपी राजीव शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार देश से ड्रग्स को खत्म करने की बात कह रहे हैं। इसी भावना के साथ राज्य सरकार और पुलिस भी हर स्तर पर नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में यदि जनता का सहयोग मिलता है तो पुलिस के प्रयास और अधिक मजबूत होंगे। 
श्रीगंगानगर और बीकानेर पुलिस लगातार आम लोगों के संपर्क में है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

No comments