माता वैष्णो देवी यात्रा पर अचानक लगा ब्रेक, पंजीकरण स्थगित, हेलीकॉप्टर सेवा भी ठप्प
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के चलते प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एहतियात के तौर पर श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए नया रजिस्ट्रेशन कुछ समय के लिए रोक दिया है।
श्राइन बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिन श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन पहले ही पूरा हो चुका है और जिनके पास वैध कार्ड हैं, उन्हें मौसम के मिजाज और सुरक्षा अधिकारियों के आकलन के आधार पर ही आगे बढऩे की इजाजत दी जा रही है। कटरा से सांझीछत के बीच चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा भी पूरी तरह स्थगित कर दी गई है। मौसम साफ होने के बाद ही सेवाएं बहाल होंगी।

No comments