विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक:पुलिस से धक्का-मुक्की, बैरिकेड पर चढ़े नेता
राजस्थाान विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायकों और पुलिस में धक्का-मुक्की हो गई। कांग्रेस विधायक विधानसभा के अंदर जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया।
स्कूल में एंट्री बैन के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक और नेता विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं राज्य सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाकर नारेबाजी कर रहे हैं।
इससे पहले, कांग्रेस विधायक सुबह ही पोद्दार मूक-बधिर स्कूल पहुंच गए। वहां से स्कूल में एंट्री बैन के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अगुवाई में पैदल मार्च करते हुए विधानसभा तक पहुंचे।

No comments